RBI New Rules 2026: बैंक खाते में आएगा Stop Switch, साइबर ठगी पर लगेगी रोक

By Riya Kumari

Published :

Follow
RBI New Rules 2026: बैंक खाते में आएगा Stop Switch, साइबर ठगी पर लगेगी रोक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देश में बढ़ते ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अब ग्राहकों को अपने बैंक खाते से पैसे निकलने पर तुरंत रोक लगाने की सुविधा मिल सकती है। RBI ने इसके लिए ‘Stop Switch’ और ‘Trusted Person Mechanism’ जैसे नए सुरक्षा उपाय प्रस्तावित किए हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य साइबर अपराधियों को बैंक खातों से पैसे निकालने से रोकना और डिजिटल लेनदेन को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

यह भी पढे : घाघीडीह जेल में दो घंटे चली छापेमारी, मोबाइल-सिम नहीं मिले

Sunrise Enclave

क्या है RBI का Stop Switch फीचर?

Stop Switch को बैंक खाते का इमरजेंसी ब्रेक कहा जा सकता है। अगर किसी ग्राहक को शक होता है कि उसका बैंक अकाउंट हैक हो गया है या वह साइबर ठगी का शिकार हो सकता है, तो इस सुविधा के जरिए खाते से होने वाले सभी नए आउटगोइंग डेबिट पर तुरंत रोक लगाई जा सकेगी।

इस फीचर के एक्टिव होते ही ग्राहक नया डिजिटल पेमेंट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा नए पेमेंट मैंडेट, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन और किसी नए थर्ड पार्टी UPI ऐप पर बैंक अकाउंट रजिस्टर करने की सुविधा भी बंद हो जाएगी।

हालांकि, खाते में आने वाले पैसे पर इसका असर नहीं पड़ेगा। यानी कोई व्यक्ति आपके खाते में पैसा भेज सकता है, लेकिन ग्राहक की ओर से नए पैसे निकालने वाले ट्रांजैक्शन पर रोक रहेगी। कुछ पुराने ऑटोमैटिक पेमेंट और बैंक की ओर से काटे जाने वाले शुल्क इस सुविधा के दायरे से बाहर रहेंगे।

परिवार के भरोसेमंद सदस्य की लेनी होगी मंजूरी

RBI ने ‘Trusted Person Mechanism’ का भी प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक अपने परिवार के किसी सदस्य या 18 साल से अधिक उम्र के भरोसेमंद व्यक्ति को चुन सकता है।

ग्राहक खुद तय कर सकेगा कि कितनी रकम से अधिक का ट्रांजैक्शन होने पर दूसरे व्यक्ति की मंजूरी जरूरी होगी। अगर कोई ट्रांसफर तय सीमा से ज्यादा का होता है, तो बैंक उस भरोसेमंद व्यक्ति को अलर्ट भेजेगा।

उस व्यक्ति को ट्रांजैक्शन की जानकारी मिलने के बाद एक घंटे के भीतर मंजूरी देनी होगी। अगर वह ट्रांजैक्शन को मंजूरी नहीं देता या तय समय में कोई जवाब नहीं देता, तो भुगतान रद्द कर दिया जाएगा।

खास बात यह है कि इस व्यवस्था में भरोसेमंद व्यक्ति को ग्राहक के बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट या अन्य निवेश की जानकारी नहीं मिलेगी। वह केवल निर्धारित ट्रांजैक्शन को मंजूरी देने या अस्वीकार करने की भूमिका निभाएगा। यह सुविधा स्वैच्छिक होगी।

ग्राहक खुद तय कर सकेंगे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की लिमिट

RBI के प्रस्ताव के अनुसार, ग्राहक अपने डिजिटल बैंकिंग ट्रांजैक्शन की सीमा भी खुद निर्धारित कर सकेंगे। इसमें एक ट्रांजैक्शन, किसी खास लाभार्थी और पूरे दिन के लेनदेन की अधिकतम सीमा तय करने का विकल्प शामिल होगा।

इसके अलावा ग्राहक अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ट्रांजैक्शन को जरूरत के अनुसार चालू या बंद कर सकेंगे। ATM, ऑनलाइन पेमेंट, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और POS मशीन से होने वाले भुगतान पर भी नियंत्रण रखने की सुविधा प्रस्तावित है।

कब से लागू होंगे नए नियम?

RBI ने इन बदलावों को लेकर ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की हैं और आम लोगों तथा संबंधित पक्षों से 14 दिसंबर 2026 तक सुझाव मांगे हैं।

प्रस्ताव के अनुसार, Stop Switch, Trusted Person Mechanism और अन्य ग्राहक सुरक्षा सुविधाएं 1 जुलाई 2027 से लागू हो सकती हैं। बैंक चाहें तो इससे पहले भी इन्हें लागू कर सकते हैं। वहीं, बैंक की लापरवाही से जुड़े कुछ प्रस्तावित प्रावधान 1 जनवरी 2027 से प्रभावी हो सकते हैं।

फिलहाल ये प्रस्तावित नियम हैं, लागू व्यवस्था नहीं। अंतिम दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही ग्राहकों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---