आरसीएफएल को 74 मैनेजमेंट ट्रेनी की दरकार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
RCFL requires 74 Management Trainees.

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 74 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें चार पद बैकलॉग के शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर 2026 कर दी गई है। पहले अंतिम तिथि 24 अगस्त थी।

यह भी पढ़े : ग्रामीण बैंकों में 13706 बंपर मौके

  • मैनेजमेंट ट्रेनी, कुल पद : 74
  • इन विभागों में होंगी भर्तियां : केमिकल, बॉयलर, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैटेरियल्स, सिविल, फायर आदि।
  • योग्यता : 60 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री हो।
    बॉयलर पद के लिए केमिकल, पेट्रोकेमिकल, मेकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ
    वैध बॉयलर परिचालन इंजीनियर प्रमाणपत्र जरूरी है।
    राजभाषा पद के लिए हिंदी/अंग्रेजी से मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को पहले एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में 60,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा। आयु सीमा: अधिकतम आयु 27 वर्ष।
  • चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
  • आवेदन शुल्क : 1,000 रुपये देय होगा। एससी/एसटी/ भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट : https://rcfltd.com
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version