सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप क्षेत्र के सिविल आँफिस निकट माँ मंगला मंदिर का वार्षिकोत्सव भक्ति भाव से संपन्न हुआ। मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें: सामाजिक न्याय विरोधी सरकार बनने जा रही है बिहार में : सुधीर कुमार पप्पू
सोमवार को संध्या समय दर्जनों महिलाओं द्वारा कारो नदी से कलश से जल भरकर लाया गया।मंगलवार को प्राप्त काल से ही भक्तों की भीड़ मंदिर मे लगी रही पूजा अर्चना के साथ यज्ञ,हवन धार्मिक अनुष्ठान चलता रहा। इस अवसर पर भक्तों को शर्बत, एवं प्रसाद खिलाई गई।संध्या समय पूर्णाहुति के साथ वार्षिकोत्सव धार्मिक अनुष्ठान समापन किया गया।









