---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित मिट्टी पहाड़ की जर्जर सड़क से लोग परेशान, चंदा जुटाकर शुरू कराया सड़क निर्माण

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित मिट्टी पहाड़ की जर्जर सड़क से लोग परेशान, चंदा जुटाकर शुरू कराया सड़क निर्माण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : शहर के टोकलो रोड स्थित मिट्टी पहाड़ क्षेत्र की सड़क की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। मानसून की बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढे : नीमडीह प्रखंड कार्यालय में लगा लर्नर लाइसेंस शिविर, 81 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर हासिल की सफलता

यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़क है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों और जलजमाव के कारण दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। सड़क की बदहाल स्थिति और लंबे समय से निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने आखिरकार स्वयं पहल की। लोगों ने आपस में चंदा एकत्रित कर सड़क निर्माण के लिए बिल्डिंग मटेरियल मंगवाया और मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा सड़क निर्माण के लिए टेंडर तो जारी किया जाता है, लेकिन समय पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को वर्षों तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग की उदासीनता का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। लोगों ने यह भी बताया कि कैनल (केनाल) रोड का पानी मिट्टी पहाड़ रोड पर आ जाने के कारण सड़क पर हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है और गड्ढे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगरपालिका से जल्द से जल्द स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version