Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर को बड़ी राहत, वापस होगा FIR केस!

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर को बड़ी राहत, वापस होगा FIR केस!

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Gen Z प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़े होकर वायरल हुईं मॉडल रिया अहीर एक बार फिर चर्चा में हैं। रिया के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात सामने आई है। यह मामला मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा है।

यह भी पढ़े : वैली व्यू स्कूल: कैरियर मेला से बच्चों ने जाना अपना भविष्य

रिया अहीर ने मुंबई पुलिस से अपने खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर मिल रही गालियों और धमकियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर मुंबई यूथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रिया के साथ मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज शर्मा से मिला।

पुलिस ने दिया FIR वापस लेने का भरोसा

यूथ कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि FIR वापस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर रिया को धमकी देने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जांच करने की बात कही गई है।

रिया जुलाई में मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए Gen Z प्रदर्शन के दौरान उस समय वायरल हुई थीं, जब उनकी एक तस्वीर पुलिस वैन के सामने खड़े हुए सामने आई थी। इस वैन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कुछ लोग मौजूद थे। तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और रिया प्रदर्शन का चर्चित चेहरा बन गईं।

सोशल मीडिया पर धमकियों का भी आरोप

रिया का कहना है कि प्रदर्शन के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक कमेंट, गालियां और धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस से इन मामलों में कार्रवाई की मांग की है। यूथ कांग्रेस ने भी रिया समेत महिला प्रदर्शनकारियों को ऑनलाइन निशाना बनाए जाने का मुद्दा पुलिस के सामने उठाया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब Gen Z छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में FIR वापस लेने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को खत्म करने पर विचार किया जा सकता है, जबकि गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों को अलग रखा जाएगा।

फिलहाल रिया अहीर के मामले में पुलिस की ओर से FIR वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया गया है। अब देखना होगा कि यह प्रक्रिया कब तक पूरी होती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version