---Advertisement---

राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

By Riya Kumari

Published :

Follow
राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राउरकेला से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर शनिवार को पथराव की घटना सामने आयी है. यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन चक्रधरपुर से टाटानगर की ओर जा रही थी. संभवतः यह घटना टाटानगर से राजखरसावां के बीच में घटी है. जानकारी के अनुसार ट्रेन दोपहर लगभग 3:09 बजे चक्रधरपुर स्टेशन से रवाना हुई थी.

यह भी पढे : मानसून से पहले सख्ती: नालों की सफाई व अतिक्रमण हटाने का नगर निगम का बड़ा अभियान

कुछ देर बाद ही कोच संख्या पी-3 पर अचानक पथराव शुरू हो गया. पत्थर लगने की आवाज से कोच के भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी. पत्थर लगने से ट्रेन के डिब्बे पर कई जगह निशान पड़ गये हैं. ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर यात्रियों ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर और जीआरपी को दी. चक्रधरपुर के आरपीएफ प्रभारी कमलेश सोरेन ने बताया कि यात्रियों की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version