नेपाल त्रासदी में लापता रामप्रसाद के परिजनों से मिले संजय सेठ, बोले- हर संभव मदद जारी

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
नेपाल त्रासदी में लापता रामप्रसाद के परिजनों से मिले संजय सेठ, बोले- हर संभव मदद जारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद लापता रांची निवासी रामप्रसाद घोष को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रविवार को रामप्रसाद के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़े : नेपाल में 550+ मौतों के बीच नई आफत! ओवरफ्लो हुई झील, फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा

रामप्रसाद घोष नेपाल में एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े काम के सिलसिले में गए थे। बाढ़ की त्रासदी के बाद 26 अगस्त से उनका परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है। उनका फोन भी बंद बताया जा रहा है। परिजन उनकी तलाश में लगातार प्रयास कर रहे हैं।

संजय सेठ ने बताया कि रामप्रसाद की तलाश के लिए पिछले तीन-चार दिनों से भारतीय दूतावास और अन्य माध्यमों से लगातार जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। रामप्रसाद के एक भाई भी उनकी तलाश में काठमांडू पहुंचे हैं, लेकिन अब तक उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

केंद्रीय मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि रामप्रसाद की तलाश के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल परिवार को रामप्रसाद के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version