---Advertisement---

सरायकेला भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सिविल कोर्ट परिसर में जागरूकता एवं राहत कार्यक्रम आयोजित

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सिविल कोर्ट परिसर में जागरूकता एवं राहत कार्यक्रम आयोजित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की ओर से सिविल कोर्ट सरायकेला परिसर में विशेष जागरूकता सह राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और भीषण गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढे : Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश और वज्रपात का अलर्ट

यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

आमजनों के बीच ORS और जागरूकता सामग्री का वितरण

कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों और अन्य लोगों के बीच ओआरएस (ORS) के सैशे वितरित किए गए। इसके साथ ही गर्मी से बचाव और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई।

न्यायिक पदाधिकारियों ने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर ओआरएस और जागरूकता पम्पलेट बांटे तथा लू से बचने के उपायों की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर में कमजोरी या चक्कर आने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाव की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में वितरित किए गए पम्पलेट में हीट स्ट्रोक के लक्षण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक सावधानियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लोगों को जागरूक किया गया कि गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

कई न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

इस जागरूकता कार्यक्रम में कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें बीरेश कुमार (प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय), बी.के. पांडेय (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम), दीपक मलिक (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय), लूसी सोसेन टिग्गा (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी), तौसिफ मेराज (सचिव, डीएलएसए), अनामिका किस्कू (सिविल जज वरीय प्रभाग-तृतीय), आशीष अग्रवाल (अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी) तथा धृति धैर्य (न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी) शामिल थे।

जनहित में डीएलएसए की सराहनीय पहल

इस पहल की अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, वादकारियों और आम नागरिकों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच इस तरह का राहत एवं जागरूकता कार्यक्रम काफी उपयोगी साबित हो रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि संस्था केवल कानूनी सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारियों का भी सक्रिय रूप से निर्वहन कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version