---Advertisement---

महीनों बाद कलिंगा नगर का SBI एटीएम चालू, मानवाधिकार परिषद की पहल सफल

By Aditi Pandey

Published :

Follow
SBI ATM in Kalinga Nagar functional after months

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट– संजय सिन्हा): बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र के कलिंगा नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एटीएम लंबे समय से बंद पड़ा था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर मानवाधिकार परिषद के सदस्यों ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से एसबीआई के उच्च अधिकारियों से लगातार शिकायत की।

यह भी पढ़ें: बर्फीली हवाएं, कोहरा.. शीतलहर से ठिठुर रहा झारखंड, गुमला का तापमान पहुंचा 4°C

कई बार शिकायत दर्ज कराने और मामला उठाने के बाद आखिरकार बैंक प्रशासन ने संज्ञान लिया और कलिंगा नगर स्थित एटीएम को पुनः चालू कर दिया गया। एटीएम के खुलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

गौरतलब है कि कलिंगा नगर का यह एसबीआई एटीएम लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में एकमात्र एटीएम है। एटीएम बंद रहने के कारण बैंक उपभोक्ताओं को नकद निकासी के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब एटीएम के चालू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version