सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल जोड़ा नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन डॉ जगदीश प्रसाद साहू बीजू जनता दल को छोड़कर भाजपा हुऐ शामिल। बीते दिनो भुवनेश्वर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मे उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।
यह भी पढे : Arka Jain University में IETE Student Forum का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगा तकनीकी नवाचार और रिसर्च का नया मंच
डाँ.जगदीश प्रसाद साहू के भाजपा ज्वाइनिंग के बाद जोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रो मे भाजपा और मजबूती के साथ उभरेगी। डाँ.जगदीश प्रसाद साहु को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने मे सबसे अग्रणी भूमिका भाजपा के केंदुझर जिला अध्यक्ष सुखदेव माहंतो की रही। डाँ. जगदीश प्रसाद साहू के भाजपा मे सदस्यता ग्रहण पर जोड़ा,बड़बिल समेत आसपास क्षेत्रो के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
आपको बता दे कि डाँ.जगदीश प्रसाद साहु पूर्व मे जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र के कुमारजोड़ा स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सक के रूप पदास्थापित थे,रिटायर्ड होने के बाद वो कुछ वर्ष पूर्व बीजू जनता दल का सदस्यता ग्रहण किया , और जोड़ा नगरपालिका के चैयरमेन के लिए चुनाव लड़कर वो चुनाव जीत कर नगरपालिका चैयरमैन के पद पर आसिन हुऐ थे। उनके भाजपा मे आने के बाद क्षेत्रो मे काफी चर्चा जोरो से है ,कि आगामी दिनो मे बीजेडी के दर्जनों नेता भाजपा से जुड़ेगे।खैर ये आने वाला समय ही बताऐगा।










