Advertisement 2

Jharkhand में कंपकंपी वाले दिन आ गए! 24 घंटे में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Shivering days have arrived in Jharkhand
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: Jharkhand में कंपकंपी वाले दिन आ गए! 24 घंटे में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा के आसमान से बादल पूरी तरह गायब होते ही ठंड बढ़ गई है। रात के तापमान में तेजी से कमी आ रही है। पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान करीब चार से पांच डिग्री नीचे गिर गया है।

यह भी पढ़ें: जादूगोड़ा कार्यालय में झारखण्डी कुम्हार एकता मंच की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया

रांची का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री था, जो तीन डिग्री से अधिक गिरकर 15 पर पहुंच गया। इससे गुरुवार की सुबह ठंड और कनकनी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में सुबह में धुंध बढ़ने के साथ पारा और नीचे गिर सकता है।

इस दौरान न्यूनतम पारे में और गिरावट हो सकती है। इससे तापमान 13.0 या इससे कम रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। पूरे राज्य में यह एक से दो डिग्री के बीच है। वहीं, एक-दो जिलों को छोड़कर अधिकतम तापमान अभी सामान्य से करीब 3.4 डिग्री अधिक चल रहा है।

Jharkhand में अभी साफ रहेगा मौसम

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान खूंटी और देवघर का गिरा। मंगलवार को राज्य में खूंटी का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, अगले चार दिनों के दौरान इन जिलों के तापमान में और गिरावट आने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य के आसपास का भी मौसम साफ है। मौसम आमतौर पर साफ रहने का अनुमान है। आसमान में अभी कोई सिस्टम बनने की संभावना नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version