Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Shravani Mela 2026: 4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया, समय और ऑनलाइन बुकिंग

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Shravani Mela 2026 Deoghar Helicopter Service
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने बड़ी सौगात दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 4 अगस्त 2026 से देवघर और बासुकीनाथ के लिए किफायती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा का उद्देश्य कम समय में सुरक्षित, आरामदायक और यादगार यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़े : ओमान में फंसी झारखंड की बेटी की सुरक्षित वतन वापसी, सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर पूरा हुआ रेस्क्यू

4 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि झारखंड सरकार के नागर विमानन विभाग की पहल पर श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इसका संचालन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालु कम समय में बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ और त्रिकुट पर्वत का हवाई दर्शन कर सकें।

हेलीकॉप्टर सेवा का किराया

श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न हवाई दर्शन और यात्रा पैकेज निर्धारित किए गए हैं।

1. देवघर आकाशीय दर्शन

  • अवधि: 7 से 10 मिनट
  • किराया: ₹2,850 प्रति व्यक्ति

2. बासुकीनाथ आकाशीय दर्शन

  • अवधि: 7 से 10 मिनट
  • किराया: ₹2,850 प्रति व्यक्ति

3. देवघर से त्रिकुट परिदर्शन

  • अवधि: 10 से 15 मिनट
  • किराया: ₹3,750 प्रति व्यक्ति

4. देवघर से बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा

जो श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद सीधे बासुकीनाथ जाना चाहते हैं, उनके लिए वन-वे हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध होगी।

  • यात्रा अवधि: लगभग 15 मिनट
  • किराया: ₹4,500 प्रति व्यक्ति

ऑनलाइन टिकट बुकिंग कैसे करें?

हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने के इच्छुक श्रद्धालु झारखंड एविएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की जानकारी या सहायता चाहिए, तो 9122583111 पर संपर्क किया जा सकता है।

श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा लाभ

श्रावणी मेले के दौरान देवघर और बासुकीनाथ में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों और कम समय में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। साथ ही देवघर, बासुकीनाथ और त्रिकुट का हवाई दृश्य भी यात्रा को यादगार बनाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator