सोशल संवाद / रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में एएसडीडी सूची (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और मृत) में शामिल लोगों को एक बार और मौका मिलेगा। ऐसे लोग, जिनका नाम इस सूची में दर्ज हो गया है तो उन्हें साक्ष्य व दस्तावेज सौंपने होंगे।
यह भी पढे : झारखंड में 13 से गिरेगा 3 डिग्री तक पारा, बढ़ेगी ठंड
उसके बाद उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकेगा। तैयारी के तहत समय-सीमा बढ़ाई जाएगी और संबंधित लोगों को अपने दस्तावेज बीएलओ को देने होंगे। चुनाव आयोग ने अभी फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भी नियमित रूप से लेने का निर्णय लिया है।
अंतिम रूप से जारी होने वाली मतदाता सूची के कुछ दिन पूर्व ये स्वीकार किए जाएंगे। एक-एक पात्र मतदाता को जोड़ने के लिए सभी जिलों की मॉनिटरिंग भी कराने की तैयारी की जा रही है। जो जिले मामलों के निबटारे में फिसड्डी हैं, उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है। फिसड्डी वाले जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाएंगे, जो कारणों का पता लगाएंगे। पर्यवेक्षक की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग भेजी जाएगी, जहां से निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।











