---Advertisement---

सरयू राय पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद गहराया, गोपाल यादव पर FIR की मांग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Social media post on Saryu Rai sparks controversy सरयू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर की राजनीति में सोशल मीडिया को लेकर नया विवाद सामने आया है। जनता दल (यूनाइटेड) युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह और पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने बिष्टुपुर साइबर थाना में आवेदन देकर मानगो निवासी गोपाल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि गोपाल यादव ने फेसबुक लाइव के जरिए विधायक सरयू राय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: सरयू राय पर सियासी हमला या सच? सड़क निर्माण विवाद पर आरोप-प्रत्यारोप तेज

जदयू नेताओं का कहना है कि 21 अप्रैल को किए गए फेसबुक लाइव में सरयू राय पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं। उनका आरोप है कि इस तरह के बयान जानबूझकर विधायक की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा जनता के बीच भ्रम फैलाने के उद्देश्य से दिए गए।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की सामग्री प्रसारित कर शहर का माहौल खराब करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। जदयू नेताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए साइबर थाना से उचित धाराओं में FIR दर्ज कर गहन जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अब इस मामले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और आगे यह विवाद किस दिशा में बढ़ता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version