SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026: टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिखा तैराकों का दम

By Riya Kumari

Published :

Follow
SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026: टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिखा तैराकों का दम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल एरीना में आयोजित एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, आईएसपी बर्नपुर ने 11 अंकों के साथ उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढे : बंजारा एकता संकल्प यात्रा का दिल्ली में समापन, सत्य कुमार यादव बोले- शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास

पांच प्रमुख स्टील प्लांट के तैराकों ने लिया हिस्सा

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के पांच प्रमुख स्टील प्लांट—टाटा स्टील, आईएसपी बर्नपुर, आरआईएनएल विशाखापत्तनम, जेएसडब्ल्यू विजयनगर (बेल्लारी) और राउरकेला स्टील प्लांट—के कुल 40 तैराकों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने सात अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

विजेताओं का हुआ सम्मान

समापन समारोह में टाटा स्टील के चीफ (सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन) जितेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी, हेड – स्पोर्ट्स इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स मनीष सिन्हा तथा अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी राम बालक सिंह भी मौजूद रहे।

खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का उद्देश्य

चैंपियनशिप का सफल संचालन संजय मिश्रा, फिरोज खान और युवराज पटेल ने किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्टील प्लांटों के खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

टाटा स्टील ने एक बार फिर इस आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version