सोशल संवाद जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 6 अप्रैल 2026 सोमवार को विद्यालय के नए सत्र की शुरुआत बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुई। शिक्षिकाओं द्वारा सभी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर बड़े ही गर्मजोशी के साथ किया गया।
ये भी पढे : BSF का अनोखा प्लान: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर घुसपैठ रोकने को मगरमच्छ और सांप तैनात
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों द्वारा सजाया गया था साथ ही सुंदर- सुंदर सेल्फी स्टैंड भी लगाए गए थे जहाँ तस्वीर खिंचवाने की खुशी बच्चों के चेहरे पर साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को जीवन में अच्छे संस्कार, नियमित पढ़ाई, समय और अनुशासन के महत्व के विषय में बताया गया तथा उन्हें लगन से पढ़ाई करने को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।









