---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

क्षेत्र में अवैध कारोबार तो नपेंगे थानेदार , 24 घंटे गश्ती और स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
क्षेत्र में अवैध कारोबार तो नपेंगे थानेदार , 24 घंटे गश्ती और स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने रविवार को सिटी एसपी ललित मीणा और ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल की उपस्थिति में सभी एएसपी, एसडीपीओ, डीएसपी, अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

यह भी पढे : एसआईआर : पारा शिक्षक बीएलओ, हेडमास्टर वोलंटियर

इसमें कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण तथा लोगों के प्रति पुलिस के व्यवहार में सुधार को लेकर कई निर्देश दिए गए। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को टीम भावना के साथ काम करने को कहा। थाने में आने वाले प्रत्येक आगंतुक के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, फरियादियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने, शिकायतों को गंभीरता सेसुनने, समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स या अवैध बालू कारोबार संचालित पाया गया तो थाना प्रभारी को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने अवैध हथियारों, चाकू तथा अन्य प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही गुंडा पंजी और दागी सूची में दर्ज अपराधियों की नियमित हाजिरी सुनिश्चित करने तथा अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी देने को कहा गया।

यातायात व्यवस्था के नाम पर लोगों को परेशान न करें

एसएसपी ने सभी यातायात थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए सख्ती के साथ जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित किया जाए।

पीसीआर, टैंगो मोबाइल 24 घंटे रहेंगे सक्रिय

एसएसपी ने थाना गश्ती, पीसीआर और टैंगो मोबाइल को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों, आभूषण दुकानों और पेट्रोल पंपों पर निगरानी रखने को कहा। स्कूलों, कॉलेजों और पार्कों के आसपास छेड़‌खानी, चेन स्नैचिंग व अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने को कहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version