Advertisement 2

दिल्ली की मीडिया _ चकाचौंध से निकलकर युवक ने पकड़ी खेती की राह

By Sanjana Das

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

मीडिया के मुख्य धारा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग 25 वर्षों से अधिक समय तक सक्रिय रहने वाला बिहार के एक नौजवान को गांव की माटी ने जब याद किया तो वह सीधे गांव की आरी _ क्यारी, खेत _ खलिहान और पगडंडियों की ओर लौट आया।महेंद्र प्रताप सिंह मीडिया और रंगमंच का एक जाना _ पहचाना नाम है । मीडिया में रहते हुए उन्होंने आधुनिक और व्यावसायिक खेती का जगह _ जगह ट्रेनिंग लिया और अपने इलाके बिहार के राजपुर, औरंगाबाद में उस खेती के पैटर्न को खेतों में उतार दिया । आज वे प्रकृति की अनुपम सौगात देवकुल एग्रो ब्रांड के संस्थापक हैं । साथ में उनकी बिटिया रुचि सिंह इस ब्रांड की सह _ संस्थापक है।

अपने ब्रांड के बारे में दोनों बताते हैं कि हमारा संकल्प 100 प्रतिशत प्राकृतिक और खेतों से सीधे प्राप्त सामग्री को लोगों तक पहुंचाना है । देश की उपजाऊ माटी और किसानों के पारंपरिक ज्ञान से प्रेरित होकर हम ऐसे उत्पाद तैयार करते हैं जो शुद्धता , स्वास्थ्य और विश्वास का प्रतीक है । देवकुल एग्रो ब्रांड का मिशन ही है _ खेत से सीधे पैक तक , बिना कृत्रिम रंगों के , बिना कृत्रिम फ्लेवर के , छोटे बैचों में सावधानीपूर्वक प्रसंस्करण और छोटे किसानों से सीधे आपके हाथों में । इस ब्रांड के नए प्रोडेक्ट बाज़ार में धूम मचा रहे हैं , जैसे __ ओएस्टर मशरूम के प्रोटीन पाउडर , लेमनग्रास के चाय और हर्ब ( कहवा ) चाय । ब्रांड अपने नए प्रोडक्ट पर काम कर रहा है जो जल्द घोषित किए जाएंगे । मालूम हो कि ये सभी प्रोडक्ट fssal मानकों के अनुरूप प्रमाणित है और ये amazon पर जल्द आने वाला है ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version