तापसी पन्नू ने कंगना रनौत विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब इस मामले को खत्म होने दें

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
तापसी पन्नू ने कंगना रनौत विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब इस मामले को खत्म होने दें

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर कंगना रनौत के साथ पुराने विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ के ट्रेलर प्रीव्यू के दौरान जब उनसे कंगना के हालिया बयानों को लेकर सवाल पूछा गया, तो तापसी ने मीडिया से इस मुद्दे को खत्म करने की अपील की।

यह भी पढ़े : Yash की ‘Toxic’ रिलीज से पहले मचा बज़, एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज

तापसी ने कहा कि अगर मीडिया दोनों से इस विवाद को लेकर बार-बार सवाल करना बंद कर दे, तो यह मामला काफी पहले ही खत्म हो चुका होता। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को इस विवाद को लेकर सवाल पूछने में दिलचस्पी है, इसलिए यह मुद्दा बार-बार सामने आ जाता है।

दरअसल, तापसी और कंगना के बीच विवाद की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए कई बार बयानबाजी देखने को मिली। हाल ही में कंगना ने तापसी समेत कुछ बॉलीवुड सितारों पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के बीच पुराना विवाद चर्चा में आ गया।

तापसी ने अपने पुराने मतभेदों पर बात करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने कंगना से कभी मुलाकात नहीं की। उनका मानना है कि दोनों की सोच और चीजों को देखने का तरीका अलग है और अब इस मुद्दे को बार-बार उठाने की जरूरत नहीं है।

फिलहाल तापसी अपनी फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक मां के किरदार में नजर आएंगी, जो अपनी बेटी की तलाश में हर हद पार करने के लिए तैयार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version