झारखंड में टेक होम राशन वितरण फिर से होगा शुरू, आदेश जारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में टेक होम राशन वितरण फिर से होगा शुरू, आदेश जारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राज्य के 38,957 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण अगस्त 2026 से दोबारा शुरू किया जा रहा है। मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से राज्य के करीब 14 लाख से अधिक लाभुकों को नियमित रूप से पौष्टिक पूरक पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढे : गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न

बता दें कि नई एजेंसियों के चयन और टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से अप्रैल से टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण रुका हुआ था। इससे सीधे-सीधे 14 लाख गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे थे। पिछले दिनों ही वत्त विभाग ने पुरानी एजेंसियों को सशर्त अवधि विस्तार दे दिया था। उसके बाद वित्त मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति मिली थी। अब विभाग द्वारा पुनः आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से इसका वितरण शुरू किया जा रहा है।

बता दें कि टेक होम राशन (टीएचआर) में पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के लिए शिशु आहार एवं पौष्टिक मीठा दलिया, 6 माह से 6 वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए शिशु आहार एवं पौष्टिक मीठा दलिया, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं के लिए पौष्टिक मीठा दलिया एवं पौष्टिक नमकीन दलिया दिया जाता है। समाज कल्याण निदेशक ने सभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त पोषाहार का वितरण व्यवस्थित ढंग से हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version