टाटानगर और रांची को मिली दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटानगर और रांची को मिली दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दुर्गा पूजा से छठ तक दक्षिण पूर्व रेलवे जोन रांची और टाटानगर स्टेशन होकर आनंद विहार, शालीमार एवं संतरागाछी से स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढे : बादामपहाड़ स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म

रेलवे से सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल 12 अक्तूबर से 28 दिसंबर, रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 03 अक्तूबर से 29 दिसंबर तथा शालीमार-चारलापल्ली स्पेशल 02 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलाने का आदेश हुआ है। वहीं, दक्षिण भारत मार्ग पर भी स्पेशल ट्रेन का आदेश है। संतरागाछी से नाहरलगुन 2 अक्तूबर से 28 नवंबर तक स्पेशल चलेगी। दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक ट्रेन संख्या 08045 शालिमार-चर्लपल्ली स्पेशल भी चलेगी। यहलंका के लिए भी स्पेशल ट्रेन का आदेश हुआ है।

टाटानगर से मुंबई, दिल्ली, बिहार और दक्षिण भारत मार्ग की ट्रेनों में वेटिंग अभी से नो रूम की स्थिति में पहुंच गई है। मुंबई की सभी ट्रेनों में 6 अक्तूबर से 6 दिसंबर तक हर श्रेणी में वेटिंग या नो रूम है। बिहार-उत्तर प्रदेश होकर दिल्ली जाने वाली रोजमर्रा की ट्रेनों में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version