Advertisement 2

तीज और गणेश चतुर्थी 14 को, बाजारों में रौनक, बढ़ी खरीदारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
तीज और गणेश चतुर्थी 14 को, बाजारों में रौनक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अखंड सौभाग्य के लिए हरितालिका तीज का व्रत और गणेश चतुर्थी इस बार एक ही दिन 14 सितंबर को मनाई जाएगी। इस साल तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन पड़ने से यह विशेष संयोग बन रहा है। तीज को लेकर शहर का बाजार पूरी तरह सजकर तैयार है। दुकानें सज चुकी हैं और पर्व की खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़े : मानगो की दो सड़कें 55 लाख से होंगी चकाचक

महिलाओं ने चूड़ियों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। परंपरा के अनुसार, तीज में साड़ी के साथ गहने भेट करने का भी रिवाज है। इसलिए ज्वेलरी दुकानदारों ने भी महिलाओं की पसंद का खास ख्याल रखा है। सराफा बाजार में भी हर वर्ग के लोगों के लिए गहने डिजाइन किए गए हैं। हल्के गहनों की ज्यादा डिमांड है। यथासंभव लोग सोने-चांदी और आर्टिफिशियल गहने खरीद रहे हैं। वहीं, कांच और लाह की चूड़ियों की बाजार में बिक्री बढ़ गई है। लाह की बनी चूड़ियों को शुभ माना जाता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं लाह की चूड़ियां खरीद रही हैं।

रेडिमेड डिजाइनर ब्लाउज वाली साड़ियां पहली पसंद: तीज में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके लिए बाजार में तरह-तरह की साड़ियां, सूट और लहंगे की वेराइटी भी लाई गई है। साड़ियों के साथ डिजाइन रेडिमेड ब्लाउज वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद हैं। विष्टूपुर के कपड़ा व्यापारी संजय चौधरी ने कहा कि महिलाएं हल्की और फैसी साड़ियां खरीद रही हैं। उन्हें भारी भरकम बनारसी और जरी वाली साड़ियां कम पसंद आ रही हैं। अभी ट्रेंड में ज्यादातर हल्की साड़ियों के साथ डिजाइनर रेडिमेड ब्लाउज वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद हैं। साड़ियों के साथ ब्लाउज पीस वाली साड़ियां महिलाएं कम पसंद कर रही हैं। सिल्क, जॉर्जेट और अंर्गिनजा जैसे फैब्रिक की साड़ियां बाजारों में लोगों के बजट के हिसाब से उपलब्ध है।

14 सितंबर को रखा जाएगा हरितालिका तीज का व्रतः पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2026 में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। सूर्योदय के समय तृतीया तिथि होने के कारण हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखना उचित रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version