Advertisement 2

काशीडीह में ठाकुर प्यारा सिंह क्लब ने थीम आधारित दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण शुरू किया

By Riya Kumari

Published :

Follow
Thakur Pyara Singh Club started theme based Durga Puja pandal construction in Kashidih
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब काशीडीह दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजन के पंडाल निर्माण की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष निर्भय सिंह जी के नेतृत्व में शुरू हुआ। इस बार पूजा पंडाल राजस्थान के भव्य कला कृति को दिखलाते हुए कृष्ण प्रेम भावना को दिखलाने का प्रयास किया है। कृष्ण प्रेम के प्रतीक हैं और यह प्रेम के कई रूपों का समावेश है राधा कृष्ण के रूप में, त्याग, भक्ति, अहंकार का त्याग, निस्वार्थ प्रेम, आत्म प्रेम और अन्य कई रूपों में होता है।

यह भी पढ़े : परसुडीह दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही धमकियों पर BJP सख्त, DC से मिल की सुरक्षा की मांग

मां दुर्गा शक्ति की देवी है और मातृ शक्ति के रूप इस बार बेटी है तो कल है को देखते हुए पूजा मंडप पर मुख्य पूजा अर्चना निर्भय सिंह जी के बेटी रिद्धिमा सिंह के हाथों से संपन्न हुआ। शहर जमशेदपुर में पहले पूजा पंडाल निर्माण होता था आगे बढ़ते हुए इसी ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में थीम आधारित पंडाल निर्माण शुरू हुआ सभी पूजा समिति उसे बनाने लगे।

आज इस पूजा महोत्सव स्थल पर अध्यक्ष निर्भय सिंह के साथ, कुमारी रिद्धिमा सिंह, वरीय सदस्य वीरेंद्र सिंह, कन्हैया पुष्टि, बिनोद सिंह, देबू प्रमाणिक, डब्बू जी, दिनेश सिंह, राम सिंह, मनोज अग्रवाल जी और प्यारेश्वर महादेव मंदिर काशीडीह के मुख्य पुजारी शामिल थे

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version