---Advertisement---

विकसित भारत का सपना हो साकार इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार : काले

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव को लगातार अमरप्रीत सिंह काले जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान काले ने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में जनता को बता रहे हैं और जनता से अपील कर रहे हैं की एक बार फिर जमशेदपुर की देवतुल्य जनता विद्युत महतो को वोट कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करें ताकि हमारा देश और हमारा शहर जमशेदपुर दोनों तरक्की और उन्नति के नई शिखर को छुए।

काले के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान के दौरान न्यू बारीडीह पार्क, सिदगोड़ा अमल संघ पार्क, सिदगोड़ा मार्केट, एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान, गोलमुरी आर डी टाटा गोलचक्कर, काशीडीह, बर्मामाइंस इत्यादि कई क्षेत्रों में भ्रमण किया और जन-जन से जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत महतो को वोट करने का अपील किया। इस मौके पर राजू मारवाह, रामकेवल मिश्रा, चम सागर चौबे, लख्खीकांत घोष, प्रशनजीत महतो, राकेश सहित अन्य शामिल रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version