सोशल संवाद / डेस्क : लोकप्रिय रियलिटी शो ‘The Traitors’ Season 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार भी शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं, लेकिन नया सीजन पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और खतरनाक नजर आ रहा है। ट्रेलर में धोखा, साजिश, गठजोड़ और माइंड गेम की जबरदस्त झलक देखने को मिलती है।

यह भी पढे : Mithun Chakraborty की हुई सर्जरी, अस्पताल में भर्ती अभिनेता की सेहत पर आया बड़ा अपडेट
ट्रेलर में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा
करीब तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत करण जौहर के स्वागत संदेश से होती है। इसके बाद महल के अंदर शुरू होता है विश्वास और विश्वासघात का खेल। हर कंटेस्टेंट दूसरे पर शक करता नजर आता है और यही शो की सबसे बड़ी खासियत है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है।
ये सेलिब्रिटीज आएंगे नजर
इस बार शो में 21 नए सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। सभी प्रतिभागी एक-दूसरे को मात देने और ‘ट्रेटर’ की पहचान छिपाने की कोशिश करेंगे।
श्वेता तिवारी का बयान बना चर्चा का विषय
ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा श्वेता तिवारी के एक बयान की हो रही है। वह कहती नजर आती हैं कि उन्होंने अपने पूर्व पतियों को धोखा देते हुए खुद पकड़ा था। उनके इस बयान ने ट्रेलर को और ज्यादा वायरल बना दिया है।
कब और कहां देख सकेंगे शो?
‘The Traitors Season 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 से Prime Video पर होगा। इसके बाद हर सप्ताह नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।
पहले से ज्यादा मुश्किल होगा खेल
इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के सामने पहले से ज्यादा कठिन टास्क और नए ट्विस्ट होंगे। कौन ‘Faithful’ है और कौन ‘Traitor’, इसका फैसला करना इस बार आसान नहीं होगा। यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।









