Dr Abhishek Child Care

जुगसलाई में जाम से मिलेगी मुक्ति दोनों प्रवेश मार्गों पर बनेगी पार्किंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
जुगसलाई में जाम से मिलेगी मुक्ति दोनों प्रवेश मार्गों पर बनेगी पार्किंग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषदक्षेत्र में सड़क जाम की समस्या दूर करने के लिए दोनों मुख्य प्रवेश मार्गों पर पार्किंग बनेगी। यह जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने दी।

यह भी पढे : बैठक में देरी पर झारखंड सरकार से जवाब तलब सजा पुनरीक्षण बोर्ड

उन्होंने बताया कि रेलवे फ्लाईओवर और स्टेशन रोड स्थित कुंवर सिंह चौक के पास खाली भूमि को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के पास पानी टंकी परिसर को पहले से ही पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया गया है। तीनों पार्किंग स्थल शुरू होने के बाद जुगसलाई बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए दुकानदारों, स्थानीय लोगों और खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों का सहयोग भी जरूरी होगा।

उन्होंने बताया कि जुगसलाई में भी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की तर्ज पर सड़क पर खड़े वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। इसके बाद पार्किंग संचालक की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी दोपहिया या चारपहिया वाहन सड़क की पीली धारी के भीतर खड़ा न हो। जाम की समस्या के समाधान को लेकर ट्रैफिक पुलिस से लगातार समन्वय किया जा रहा है। जल्द ही नगर परिषद के कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर सड़क पर खड़े वाहनों को जब्त करने और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करेंगे। 

मालूम हो कि आपके प्रिय हिन्दुस्तान ने जुगसलाई में सड़क जाम से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर पांच दिन तक चले ‘जाम के झाम’ अभियान को प्रकाशित किया था। इसके बाद सद्भावना समिति के अनूप मिश्रा और कांग्रेस नेता संतोष सिन्हा ने नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क कर क्षेत्र को जाममुक्त बनाने की मांग की। अब नगर परिषद ने प्रवेश मार्गों पर पार्किंग स्थल के लिए सर्वे कराने और शुल्क प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जाम के मुख्य कारण

  • स्टेशन रोड से बाटा चौक तक दुकानों के सामने सड़क पर अनियंत्रित ढंग से वाहन खड़े करना।
  • मंडी और अन्य बाजारों में टेंपो एवं छोटे मालवाहक वाहनों से सड़क पर ही सामान की अनलोडिंग।
  • स्थानीय लोगों और वाहन चालकों द्वारा सड़क किनारे निजी चारपहिया और मालवाहक वाहन खडे करना।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator