Advertisement 2

तीन ट्रेनें डायवर्ट होकर चलेंगी

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : दक्षिण रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले अरक्कोणम स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डेवलपमेंट का कार्य किया जाना है. इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने लंबी दूरी की तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की है. इस कारण टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 25 जून को अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग गुडूर, रेणिगुंटा, तिस्तिण और मेलपक्कम स्टेशन होते हुए एर्नाकुलम तक जाएगी.

ये भी पढे : चौका +2 हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को कानून एवं सुरक्षा की दी गई जानकारी

ट्रेन को तिस्तिण स्टेशन पर 5 मिनट का विशेष स्टॉपेज दिया गया है. विलुप्पुरम-खड़गपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जून को परिवर्तित मार्ग मेलपक्कम, तिस्तिण, रेणिगुंटा और गुडूर होते हुए खड़गपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन का भी विशेष स्टॉपेज तिस्तिण स्टेशन पर दिया गया है. तिरुनेलवेली-पुरुलिया एक्सप्रेस 24 जून को बदले हुए मार्ग मेलपक्कम, तिस्तिण, रेणिगुंटा और गुडूर होते हुए पुरुलिया तक चलेगी. इस ट्रेन को भी तिस्तिण स्टेशन पर स्पेशल स्टॉपेज दिया गया है. तीनों ट्रेनें अरक्कोणम और पेरम्बूर स्टेशनों पर नही रूकेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version