Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Tiger Shroff Football Debut: फिल्मों के बाद अब मैदान पर उतरेंगे टाइगर श्रॉफ, मुंबई FC की टीम में शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tiger Shroff Football Debut: फिल्मों के बाद अब मैदान पर उतरेंगे टाइगर श्रॉफ, मुंबई FC की टीम में शामिल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के एक्शन स्टार Tiger Shroff अब एक्टिंग के साथ-साथ फुटबॉल के मैदान पर भी अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। टाइगर श्रॉफ को 135वें डूरंड कप के लिए मुंबई FC की टीम में शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर टीम के साथ ट्रेनिंग भी कर रहे हैं और टूर्नामेंट के मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं।

यह भी पढे : क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल, डेटिंग की अफवाहों ने पकड़ा जोर

मुंबई FC से जुड़ा Tiger Shroff का पुराना रिश्ता

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

टाइगर श्रॉफ का मुंबई FC से जुड़ाव नया नहीं है। साल 2024 में उन्होंने इस क्लब को लॉन्च किया था और वह इसके ब्रांड एंबेसडर भी हैं। क्लब ने कम समय में अपनी पहचान बनाई है और अब डूरंड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है।

फुटबॉल के लिए हमेशा दिखाया जुनून

Tiger Shroff अपनी फिटनेस और स्पोर्ट्स लव के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार फुटबॉल खेलते नजर आ चुके हैं। अब अगर वह डूरंड कप में मैदान पर उतरते हैं तो यह उनके फैंस के लिए एक अलग अनुभव होगा।

डूरंड कप में मुंबई FC की चुनौती

मुंबई FC को डूरंड कप के ग्रुप-ई में जगह मिली है। टीम के मुकाबले शिलांग में खेले जाएंगे। अगर टाइगर मैदान पर उतरते हैं तो बॉलीवुड और फुटबॉल दोनों के फैंस की नजरें इस मुकाबले पर रहेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator