सोशल संवाद / जमशेदपुर : आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से पांच ट्रेनों को रद्द करने, चार ट्रेनों की परिचालन दूरी कम करने व दो ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का आदेश हुआ है। इससे टाटानगर-खड़गपुर एवं झारग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन 5, 8 व 10 अक्तूबर को रद्द रहेगी। जबकि, आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन 5, 8 व 10 अक्तूबर को आद्रा स्टेशन तक चलेगी।
यह भी पढ़े : एमजीएम कॉलेज : पहले भी हुई थी रैगिंग, धमकी से चुप रहे छात्र
वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 5, 7, 8 व 10 अक्तूबर को चांडिल से पुरुलिया के बजाय गुंडा विहार और मुरी स्टेशन होकर चलेगी। इससे झारखंड एवं बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, रेलवे जोन ने राउरकेला के पास पांचवीं लाइन कार्य के लिए मुंबई, नांदेड व अन्य मार्ग की ट्रेनों को 4 से 13 अक्तूबर रद्द कर दिया है। इससे टाटा-राउरकेला मेमूट्रेन, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, टाटा-हटिया एक्सप्रेस और टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 7, 11 व 13 अक्तूबर को रद्द होगी।
इसके अलावा हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस संतरागाछी नांदेड़ एक्सप्रेस बिलासपुर बक्सर एक्सप्रेस भी लाइन ब्लॉक के दौरान अप-डाउन में रद्द किया गया है। दूसरी ओर, कांसबहल के पास भी लाइन ब्लॉक को लेकर टाटानगर मार्ग की 11 ट्रेनों को दिन बदलकर 17 नवंद तक रद्द करने और बदले मार्ग पर चलाने का आदेश है।











