Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बोल बम सेवा ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता अभियान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tree plantation and public awareness campaign by Bol Bam Seva Trust
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2025) के पावन अवसर पर बोल बम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर, जमशेदपुर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों, अध्यापकों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में अनेक पौधों का रोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर विचार व्यक्त किए गए।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, सतत भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नया आयाम दिया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस अभियान को सफल बनाने में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही —प्रगति सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष बी.के. मंडल, टीआरएफ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के हेड कौशिक दत्ता, यू.आर. राजू, शोभिक शेखर, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम को प्रेरणास्पद संबोधन से समृद्ध किया। बोल बम सेवा ट्रस्ट की ओर से राकेश कुमार सिंह, अनीश कुमार, बबन पांडेय, कपिल देव मिश्रा, राहुल, रंजीत, अनूप नंदी, आशीष पाल, संतोष सिंह, मंटू जी, सोनू जी,  निशांत चौधरी सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बोल बम सेवा ट्रस्ट न केवल पर्यावरण के प्रति सजग है, बल्कि समाज सेवा के अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर कार्यरत है। ट्रस्ट की प्रमुख गतिविधियों में साप्ताहिक अन्नपूर्णा सेवा (निःशुल्क भोजन वितरण), निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर, गर्मी में ग्लूकोज़ जल वितरण, स्वास्थ्य सहायता, एवं जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य शामिल हैं।

इसके साथ ही ट्रस्ट आगामी 12 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक “निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर” का आयोजन कर रहा है, जो सुल्तानगंज से देवघर की पवित्र कांवर यात्रा मार्ग पर तरापुर (बिहार) में स्थित होगा। इस शिविर में भोजन, जल, चिकित्सा सेवा, विश्राम सुविधा और श्रद्धालुओं की संपूर्ण सेवा का व्यापक प्रबंध किया गया है। इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से ट्रस्ट ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सेवा और संवेदनशीलता से समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक और जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator