सोशल संवाद / डेस्क : TV की लोकप्रिय एक्ट्रेस Avika Gor , जिन्हें फैंस ‘छोटी अनंदी’ के नाम से जानते हैं, आज अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह शादी 30 सितंबर, 2025 को हो रही है।
यह भी पढे : प्रभास-संजय दत्त की ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिलीज, हॉरर-कॉमेडी का तड़का
Milind Chandwani का अनोखा एंट्री स्टाइल
सबसे दिलचस्प बात यह है कि Milind ने अपनी शादी के लिए कोई लग्ज़री गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया। वे सिर्फ़ स्कूटर पर सवार होकर शादी की बारात में पहुंचे। उनका पीच कलर का शेरवानी लुक सभी का ध्यान खींच रहा है। वीडियो और फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें मिलिंद की खुशी साफ़ झलक रही है।

बारात में Milind का डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि Milind बारातियों के साथ मज़ेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस अब बेसब्री से Avika के ब्राइडल लुक का इंतजार कर रहे हैं।
शादी का सेट और TV पर प्रसारण
Avika और Milind की शादी रियलिटी शो ‘पति, पत्नी, और पंगा’ के सेट पर हो रही है। यह खास दिन राष्ट्रीय TV पर लाइव दिखाया जाएगा। शादी की घटना 10 और 11 अक्टूबर को टेलीविज़न पर प्रसारित की जाएगी।

Avika और Milind का रिश्ता
Avika Gor और Milind Chandwani में 6 साल का अंतर है। Avika अभी 28 साल की हैं और मिलिंद 34 साल के हैं। Avika ने मिलिंद से पहली बार तब मुलाकात की थी जब वे 23 साल की थीं।








