UAE Free Visa: भारतीय पर्यटकों के लिए फ्री वीजा का मौका, जानें कौन उठा सकता है लाभ

By Sanjana Das

Published :

Follow
UAE Free Visa: भारतीय पर्यटकों के लिए फ्री वीजा का मौका, जानें कौन उठा सकता है लाभ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : भारतीय पर्यटकों के लिए यूएई घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अबू धाबी ने पात्र भारतीय यात्रियों के लिए मुफ्त यूएई प्रवेश वीजा की योजना शुरू की है।

यह भी पढे : धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

इस ऑफर के तहत योग्य यात्रियों को वीजा शुल्क नहीं देना होगा।

31 अक्टूबर तक मिलेगा लाभ

अबू धाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अनुसार, यह योजना 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। यानी इस अवधि के दौरान पात्र भारतीय पर्यटक योजना का लाभ उठा सकते हैं।

फ्री वीजा के लिए क्या हैं शर्तें?

इस योजना का लाभ भारतीय पासपोर्ट धारकों को मिलेगा, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। यात्रियों को अबू धाबी पर्यटन विभाग से मान्यता प्राप्त ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के जरिए अपनी यात्रा की बुकिंग करनी होगी।

इसके अलावा, पर्यटक को अबू धाबी के किसी होटल में कम से कम लगातार तीन रात ठहरना जरूरी होगा। साथ ही, भारत से वापसी का टिकट भी बुक होना चाहिए।

कौन उठाएगा वीजा का खर्च?

पात्र बुकिंग के मामले में अबू धाबी का पर्यटन विभाग यूएई प्रवेश वीजा का पूरा खर्च खुद वहन करेगा। आम तौर पर यूएई का 30 दिन का टूरिस्ट वीजा करीब 6,500 रुपये में पड़ता है।

यानी अगर आप इस अवधि में अबू धाबी घूमने का प्लान बना रहे हैं और सभी शर्तें पूरी करते हैं, तो वीजा फीस में बचत का फायदा मिल सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version