---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, Indian tourists ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, Indian tourists ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Vietnam के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक (Phu Quoc) के पास एक दर्दनाक नाव हादसे में 15 Indian tourists की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। भारतीय दूतावास भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता कर रहा है।

यह भी पढे : Indian Air Force Ranking 2026: दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना बनी भारतीय वायुसेना, चीन को छोड़ा पीछे

32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही थी स्पीडबोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पीडबोट में 32 Indian tourists , चालक दल के सदस्य और अन्य कर्मचारी सवार थे। नाव होन मे रुट द्वीप (Hon May Rut) से एन थोई पोर्ट (An Thoi Port) लौट रही थी। इसी दौरान तट से करीब 400 मीटर दूर तेज लहरों और खराब मौसम के बीच नाव पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद अन्य नौकाओं और बचाव दल ने तुरंत राहत अभियान चलाया।

21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

वियतनामी अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Indian tourists ने शुरू किए कंट्रोल रूम

हादसे के बाद वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि भारत सरकार और वियतनाम स्थित भारतीय मिशन प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं।

हादसे की जांच जारी

वियतनाम सरकार ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय समुद्र में तेज लहरें और प्रतिकूल मौसम की स्थिति थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version