---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कचरा प्रबंधन स्थायी एवं वैज्ञानिक मॉडल के रूप में विकसित होगा

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शनिवार को गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर वहां चल रहे कचरा निस्तारण और बायो-माइनिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लैंडफिल साइट से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और कचरा प्रबंधन को स्थायी एवं वैज्ञानिक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए।

ये भी पढे : मृत के ट्रांसफर आदेश ने खोली भाजपा शासित एमसीडी की कार्यशैली की पोल

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत चल रहे विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के दौरान हुए इस निरीक्षण में उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, डेम्स समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर, संबंधित जोनों के जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सत्या शर्मा ने साइट पर चल रही बायो-माइनिंग प्रक्रिया, कचरा प्रसंस्करण क्षमता और पर्यावरण सुधार संबंधी कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर लैंडफिल की समस्या का समाधान केवल कचरे के ढेर को कम करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे आधुनिक और व्यवस्थित कचरा प्रबंधन के आदर्श मॉडल में परिवर्तित करना होगा।

उन्होंने कहा कि राजधानी में स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लैंडफिल साइटों के प्रभावी प्रबंधन के बिना स्वच्छ और सुंदर दिल्ली का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसी उद्देश्य से निगम वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

सत्या शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइट पर चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही को बर्दाश्त न किया जाए। उन्होंने नागरिकों से भी घरों में कचरे का पृथक्करण करने तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रहा है, जिसके तहत लैंडफिल साइटों पर बोझ कम करने, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है

5 से 12 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान

दिल्ली नगर निगम द्वारा 5 जून से 12 जून 2026 तक पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। निगम का लक्ष्य स्वच्छता के साथ-साथ नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version