सोशल संवाद / डेस्क : WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिसके तहत 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Parent-Managed Accounts शुरू किए जाएंगे। इस फीचर के जरिए माता-पिता अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट को नियंत्रित और मॉनिटर कर सकेंगे।

WhatsApp क्या होंगे Parent-Managed Accounts
इस नए सिस्टम में बच्चों का अकाउंट माता-पिता के अकाउंट से लिंक रहेगा। इससे पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे से कौन संपर्क कर सकता है, वह किन ग्रुप्स में जुड़ सकता है और उसकी प्राइवेसी सेटिंग्स क्या होंगी।
कई फीचर्स बच्चों के लिए बंद रहेंगे
कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन अकाउंट्स में कई फीचर्स सीमित रखने का फैसला किया है। उदाहरण के लिए:
- Meta AI का इस्तेमाल नहीं होगा
- Channels और Status फीचर उपलब्ध नहीं होंगे
- Disappearing Messages चालू नहीं किए जा सकेंगे
- केवल मैसेजिंग और कॉलिंग जैसे बेसिक फीचर्स ही होंगे
इन सबका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और नियंत्रित डिजिटल माहौल देना है।
माता-पिता को मिलेगा पूरा कंट्रोल
इस फीचर के जरिए माता-पिता:
- कॉन्टैक्ट को मंजूरी या ब्लॉक कर सकेंगे
- अनजान लोगों के मैसेज रिक्वेस्ट देख सकेंगे
- प्राइवेसी और सुरक्षा सेटिंग्स नियंत्रित कर सकेंगे
इससे बच्चों को केवल भरोसेमंद लोगों से ही बातचीत करने की अनुमति मिलेगी।
क्यों लाया जा रहा यह फीचर
Meta का कहना है कि कई माता-पिता चाहते थे कि उनके प्री-टीन बच्चे भी सुरक्षित तरीके से मैसेजिंग ऐप का उपयोग कर सकें। इसी फीडबैक के आधार पर यह नया फीचर विकसित किया गया है।
WhatsApp का यह नया फीचर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले महीनों में इसे धीरे-धीरे अलग-अलग देशों में रोलआउट किया जाएगा।










