सोशल संवाद/डेस्क: नवी मुंबई में आज से वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का रोमांच शुरू हो गया है। चौथे सीजन के पहले मुकाबले में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना खिताब जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना संभाल रही हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैदान पर टूटा दुखों का पहाड़, मिजोरम के पूर्व रणजी खिलाड़ी के. लालरेमरूआटा का हार्ट अटैक से निधन
यह टूर्नामेंट नवी मुंबई और वडोदरा में दो चरणों में खेला जाएगा। यह लीग खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का भी अहम मौका होगी। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। अब तक मुंबई और आरसीबी के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 4 और आरसीबी ने 3 मुकाबले जीते हैं, जिससे यह भिड़ंत बेहद रोमांचक मानी जा रही है।
मुंबई इंडियंस की टीम हरमनप्रीत के साथ नैट साइवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज जैसी दिग्गज खिलाड़ियों से मजबूत है। वहीं आरसीबी को स्मृति मंधाना और एलिस पेरी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। ग्रेस हैरिस और नादिन डी क्लर्क मध्यक्रम को मजबूती देंगी। सीजन के पहले ही मैच में दर्शकों को हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।










