Xavier Public School: डोरकासाई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों ने दिया एकता का संदेश, रंगोली से लेकर कविता तक दिखी प्रतिभा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Xavier Public School: डोरकासाई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों ने दिया एकता का संदेश, रंगोली से लेकर कविता तक दिखी प्रतिभा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर Xavier Public School, डोरकासाई में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, कविता, गीत और लेख के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

यह भी पढे : Bengaluru Hotel Accident: बेंगलुरु के 5-स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे दो लोग घायल

सरदार पटेल के योगदान से कराया गया परिचित

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान की जानकारी देकर की गई। बताया गया कि सरदार पटेल ने देश की छोटी-बड़ी रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके जन्मदिवस 31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अलग-अलग गतिविधियों से दिया एकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान कक्षा केजी के बच्चों ने विभिन्न परिधानों के माध्यम से देश की विविधता में एकता को दर्शाया। वहीं, कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों ने अलग-अलग रंगों के जरिए एकता का संदेश दिया।

कक्षा तीन और चार के छात्र-छात्राओं ने कविता और गीत प्रस्तुत कर लोगों को आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से समाज में एकता का संदेश प्रसारित किया।

लेख और रंगोली के जरिए दिखाई प्रतिभा

कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने अपने विचारों को लेख के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं, कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने ‘देश का विकास एकता द्वारा ही संभव है’ विषय पर अपने विचार साझा किए।

इसके अलावा कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

उत्साह के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। विभिन्न गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि देश की प्रगति, शांति और विकास के लिए आपसी एकता, सद्भाव और भाईचारा बेहद जरूरी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version