CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
CM Yogi Mother Death

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उनके निधन की खबर से परिवार, पंचूर गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने कहा- चुनावी अनियमितताओं के बावजूद विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा, हमारे लिए लोकतंत्र पवित्र है

Sunrise Enclave

परिजनों की ओर से निधन की पुष्टि की गई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सावित्री देवी का पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।

छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थीं सावित्री देवी

सावित्री देवी अपने छोटे बेटे के साथ पंचूर गांव में रहती थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनके आवास पर उनका निधन हुआ। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं।

इससे पहले 14 मई 2024 को भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल के जिरियाट्रिक वार्ड में रखा गया था। मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनका हालचाल जानने ऋषिकेश पहुंचे थे।

पंचूर गांव में रहता है योगी आदित्यनाथ का परिवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार आज भी इसी गांव में रहता है। इससे पहले वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। अब मां सावित्री देवी के निधन से परिवार और पैतृक गांव में शोक का माहौल है।

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

सीएम धामी ने लिखा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सावित्री देवी के निधन से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक गलियारों में भी शोक की लहर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट