Advertisement 2

बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

By Riya Kumari

Published :

Follow
बोलानी थाना क्षेत्र मे  अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) :  बड़बिल तहसील के  बलानी थाना क्षेत्र के डब्ल्यू हार्टिग चौक से कुछ ही दुरी पर बीते गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

यह भी पढे : Rajya Sabha Election Jharkhand: कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, नेताओं ने दिखाई एकजुटता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलानी से बड़बिल जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बोलानी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर बलानी पुलिस अस्पताल पहुंची और केस नंबर 91/26 दर्ज कर शव को बड़बिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा जांच शुरू की। हालांकि अब तक दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन का कोई पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान अनिल पात्र (25) के रूप में हुई है, जो बड़बिल थाना क्षेत्र के कलिंग दामू हाटिंग निवासी थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी बोलानी पुलिस अज्ञान वाहन को नही खोज पाई।जिसकी चर्चा क्षेत्रो मे काफी जोरशोर से हो रही है।

क्षेत्रवासियों की माने तो  बड़बिल के मुख्य मार्ग पर नो-एंट्री का समय समाप्त होते ही भारी वाहन अधिक ट्रिप के लालच में एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे सड़क दुघर्टना घट रही है। इन घटनाओं के बाद जनता की मांग है कि प्रशासन इस पर कड़ी कार्रवाई करे और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर लगाम लगाई जाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version