चांदी ₹9100 सस्ती, सोना ₹3,653 गिरकर ₹1.21 लाख पर आया

By Riya Kumari

Published :

Follow
चांदी ₹9100 सस्ती, सोना ₹3,653 गिरकर ₹1.21 लाख पर आया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चांदी 9,103 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,653 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई है।

यह भी पढे : सोना देवी विश्वविद्यालय में ‘आनंदमठ’ पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना पर रखे विचार

Sunrise Enclave

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना अपने ऑलटाइम हाई 1.76 लाख रुपए से करीब 32% सस्ता हो चुका है। चांदी 3.80 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई से करीब 63% नीचे आ गई है।

सोना सस्ता होने के 3 मुख्य कारण

अमेरिकी डॉलर की मजबूती: जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है और इसकी डिमांड घटने से भाव गिरते हैं।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी: अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट में पैसा लगाते हैं।

मुनाफावसूली: जब सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते हैं, तो बड़े निवेशक मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचना शुरू कर देते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---