सोशल संवाद /डेस्क : बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राघव ने साक्षी को ज़ोरदार थप्पड़ मारा है और झूमते भी नज़र आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद साक्षी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें साक्षी ने बताया कि ये एक एक्टिंग रिहर्सल सीन है और असल में ऐसा नहीं है। वीडियो वायरल होते ही फैन्स का गुस्सा राघव पर निकलने लगा और एक्टर को गालियाँ दे रहे थे। लेकिन अब साक्षी मलिक की सफाई के बाद लोगों का गुस्सा ठंडा पड़ गया है।

ये भी पढ़े : अश्लीलता के आरोप में फंसीं श्वेता मेनन, एर्नाकुलम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में रेडिट नाम की एक सोशल मीडिया साइट पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में राघव जुयाल और साक्षी मलिक नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही कुछ और लोग भी वहाँ मौजूद हैं। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो रही है। यह बहस हाथापाई में बदल जाती है। दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगते हैं। हालाँकि, वहाँ मौजूद लोग उन्हें अलग करते हैं। इस दौरान राघव मौका पाते ही साक्षी को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद लोग उन्हें एक-दूसरे से अलग करते हैं और वीडियो खत्म हो जाता है। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने राघव की खूब आलोचना की और कुछ ने तो महिला पर हाथ उठाने के लिए उन्हें गालियाँ भी दीं।
अब साक्षी मलिक ने बताई सच्चाई
वीडियो वायरल होने के बाद जब राघव को कमेंट्स में गालियाँ मिलने लगीं, तो साक्षी को आगे आकर सच्चाई बतानी पड़ी। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस वीडियो के पीछे की सच्चाई बताई। साक्षी ने बताया कि यह वीडियो सच है लेकिन असल में हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। हालाँकि, यह एक सीन है जिसकी हम रिहर्सल कर रहे थे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। साक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘दोस्तों, यह हमारे नाटक की एक स्क्रिप्ट थी जिसकी हम रिहर्सल कर रहे थे। कृपया इसे असली न समझें। हम अच्छे एक्टर बनने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।’
साक्षी मलिक कौन हैं?
साक्षी मलिक एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और अब तक 2 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2018 में आई कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने अरमान मलिक के गाने वहम में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। उन्होंने बॉलीवुड के हिट सिंगर विशाल मिश्रा के गाने एक मुलाकात में भी काम किया है और ड्राई डे नाम के प्रोजेक्ट में भी नजर आई थीं। राघव जुयाल बॉलीवुड के स्टार एक्टर और सुपरहिट डांसर हैं। राघव ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है।










