Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

क्या भारत में वापसी कर रहा है TikTok? पांच साल बाद फिर सुर्खियों में

By Aditi Pandey

Published :

Follow
TikTok is Coming Back
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/TikTok is Coming Back: भारत में पांच साल पहले बैन हुआ TikTok एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन का यह वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म भारत में वापसी करता दिख रहा है। वजह यह है कि कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि वे TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं। इससे इसके भारत में दोबारा लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि, TikTok ऐप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 19’: माइक टायसन और अंडरटेकर की एंट्री से धमाका, 24 अगस्त से शुरू

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इनमें शेयरइट, एमआई वीडियो कॉल, क्लब फैक्ट्री और कैम स्कैनर भी शामिल थे। उस समय सरकार ने इन ऐप्स को भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। माना गया था कि ये ऐप्स यूजर्स का डेटा चीनी सरकार से साझा कर सकते हैं। भारत में TikTok की वापसी को लेकर फिलहाल न तो TikTok और न ही इसकी मूल कंपनी ByteDance ने कोई आधिकारिक पुष्टि की है।

कुछ यूजर्स ने ट्विटर वर्त्तमान एक्स पर लिखा कि वेबसाइट उनके लिए काम कर रही है, लेकिन कई सबपेज अभी भी उपलब्ध नहीं हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि TikTok ने भारत में आधिकारिक तौर पर वापसी नहीं की है। बता दें, TikTok भारत में बेहद पॉपुलर था और इसके करीब 20 करोड़ यूजर्स थे। लेकिन 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन संघर्ष के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया और सरकार ने चीनी ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator