---Advertisement---

राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ पद्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह, रोहित शर्मा को पद्मश्री और धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

By Riya Kumari

Published :

Follow
राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ पद्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह, रोहित शर्मा को पद्मश्री और धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य “पद्म अवॉर्ड्स 2026” समारोह में देश की विभिन्न हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस खास अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।

यह भी पढे : चाईबासा में सघन वाहन जांच अभियान, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को खेल जगत में शानदार योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। वहीं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ग्रहण किया।

समारोह में कई अन्य मशहूर हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें अलका याज्ञनिक, आर माधवन, हरमनप्रीत कौर और अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे।

इस दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह बेहद भावुक और गौरवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। धर्मेंद्र को मिले सम्मान के दौरान देओल परिवार भावुक नजर आया और सोशल मीडिया पर भी फैंस ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए खुशी जाहिर की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---