सोशल संवाद / जमशेदपुर : राष्ट्रीय महत्व के संस्थान, एनआईटी जमशेदपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 (ऑटम सेमेस्टर) के लिए पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश की घोषणा कर दी है। संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, योग्य उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने इस सेमेस्टर के लिए विस्तृत विवरणिका जारी की है, जिसके तहत 11 विभिन्न विभागों में कुल 145 सीटों पर वैकेंसी निकाली गई है। सबसे अधिक 30 सीटें मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में हैं, जबकि सिविल इंजीनियरिंग में 24 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 18 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : अब पेट्रोल नहीं, Ethanol से दौड़ेगी WagonR! Maruti की नई Flex Fuel कार लॉन्च
इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मेटालर्जिकल, प्रोडक्शन, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स और ह्यूमैनिटीज जैसे विभागों में भी शोध का अवसर है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपए और एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए 500 रुपए तय है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के पोर्टल https://online.nitjs r.ac.in/ph d2026autum n/पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
फुल-टाइम और पार्ट-टाइम श्रेणियों में आवेदन का मौका
पीएचडी प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को दो श्रेणियों में आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके तहत फुल-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम (एफआरपी) और एक्सटर्नल रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम (ईआरपी) तहत आवेदन कर सकते हैं। एफआरपी के अंतर्गत संस्थान प्रायोजित, डायरेक्ट, स्पॉन्सर्ड और सेल्फ-स्पॉन्सर्ड श्रेणियां शामिल हैं। इसके लिए के मास्टर डिग्री में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या चार वर्षीय स्नातक डिग्री में 80 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। वहीं ईआरपी विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों और शिक्षकों के लिए है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों पर आधारित होगी, जिसमें लिखित परीक्षा को 50 प्रतिशत, इंटरव्यू को 30 प्रतिशत और शैक्षणिक रिकॉर्ड को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया की संभावित प्रमुख तिथि :
- शॉर्टलिस्टेड छात्रों की सूची: 25 जून 2026
- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू: 13 जुलाई 2026
- रिजल्ट की घोषणाः 16 जुलाई 2026
- एडमिशन की तिथिः 30 और 31 जुलाई 2026 क्लासेज की शुरुआत: 3 अगस्त 2026









