सोशल संवाद / जमशेदपुर: आगामी 09 एवं 10 सितम्बर 2026 को जमशेदपुर (टाटानगर) स्थित ऑटो क्लस्टर ट्रेनिंग सेंटर, आदित्यपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन (Two-Day National Conference on Women Leadership) के सफल आयोजन के निमित्त आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़े : विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 : स्वस्थ भविष्य की शुरुआत स्तनपान से; जो कारगर है, उसे और मज़बूत करें
यह सम्मेलन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर एवं इंस्टिच्युट फाॅर एडूकेशन, जमशेदपूर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों की संरचना, अतिथियों के आमंत्रण, आवास एवं व्यवस्थाओं सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया।
इस बैठक में डॉ. विजय सिंह (डीन, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट सह क्षेत्रीय संयोजक, बिहार-झारखंड, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास), डॉ. पियूष रंजन (कुलपति, झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची एवं सह प्रांत अध्यक्ष, झारखंड प्रांत, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास), महेन्द्र सिंह (प्रांत संयोजक, झारखंड प्रांत, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास), डॉ. शुक्ला महंती (पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय), डॉ. कविता परमार (क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण), डॉ. अंगद तिवारी (प्रो-वाईस चांसलर, अरका जैन विश्वविद्यालय), डॉ. अमर सिंह (प्राचार्य, टाटा कॉलेज, चाईबासा), डॉ. सरोज षाड़ंगी (कुलसचिव, एन.आई.टी. जमशेदपुर), श्रीमन नारायण त्रिगुण (प्रांत संयोजक, प्रतियोगी परीक्षा), प्रो. अमर नाथ सिंह (विभाग संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास), डॉ. मनोज कुमार (प्राध्यापक, कोल्हान विश्वविद्यालय, एम.एड. संकाय सह विभाग संयोजक, शिक्षक शिक्षा) एवं डॉ. राम कृष्णा (सहायक प्राध्यापक, एन.आई.टी. जमशेदपुर सह विश्वविद्यालय संयोजक, डाॅ. स्विटी सिन्हा, प्राचार्या, इंस्टिच्युट फाॅर एडूकेशन, जमशेदपूर उपस्थित थे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का संयोजक डॉ. शुक्ला महंती (पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय) को बनाया गया है, जबकि सह-संयोजक के रूप में डॉ. कविता परमार (क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण) एवं डॉ. सरोज षाड़ंगी (कुलसचिव, एन.आई.टी. जमशेदपुर) को दायित्व सौंपा गया है।
ज्ञातव्य है कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में बिहार, झारखण्ड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगभग 150 महिला कुलपति, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, प्राचार्य एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला नेतृत्वकर्ताएँ सहभागिता करेंगी।
कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी के साथ प्रो. पंकज मित्तल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) एवं शोभा ताई जी (राष्ट्रीय संयोजक, महिला कार्य, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन महिला नेतृत्व के सशक्तिकरण, शिक्षा क्षेत्र में नवाचार एवं सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।









