Responsive Full Width Slider

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा ग्रामीण जमशेदपुर

By Riya Kumari

Published :

Follow
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा ग्रामीण जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

यह भी पढे : देवघर में आस्था का सैलाब, अंतिम सोमवारी पर उमड़ा कांवरियों का जनसैलाब

श्रद्धालु नदी और अन्य जलस्रोतों से पवित्र जल लेकर शिवालय पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

समाजसेवी राजकुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना में जुटे रहे।

अंतिम सोमवारी होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

मंदिरों में सुरक्षा के रहे विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विभिन्न शिव मंदिरों में सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराने में सहयोग किया।

इस मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे और उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

देर शाम तक मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता

सावन की अंतिम सोमवारी पर भगवान शिव की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी वजह से सुबह से लेकर देर शाम तक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ग्रामीण जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में पूरा माहौल शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और मंदिर परिसर लगातार ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजते रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट