Responsive Full Width Slider

Kiara Advani: ‘टॉक्सिक’ के बाद ‘की एंड का 2’ में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी, मेकर्स से चल रही बातचीत

By Sanjana Das

Published :

Follow
Kiara Advani: 'टॉक्सिक' के बाद 'की एंड का 2' में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी, मेकर्स से चल रही बातचीत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी को ‘की एंड का 2’ में फीमेल लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है।

यह भी पढे : आज से ‘Crime Patrol’ का नया सीजन, अजय देवगन करेंगे होस्टिंग; जानिए कब और कहां देखें

हालांकि, कियारा ने अभी तक इस फिल्म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और मेल लीड एक्टर को लेकर भी अभी कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है।

नई कहानी के साथ आएगी ‘की एंड का 2’

‘की एंड का 2’ को 2016 में आई करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘की एंड का’ का सीधा सीक्वल नहीं बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में नई कहानी और नए किरदार होंगे।

मेकर्स इस बार भी रिश्तों और जेंडर से जुड़े मुद्दों को कहानी का हिस्सा बना सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कियारा इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं या नहीं।

कियारा ने अभी नहीं किया साइन

रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा को फिल्म का आइडिया पसंद आया है और उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभी उनकी कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

फिल्म फिलहाल डेवलपमेंट और प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। सब कुछ तय होने के बाद मेकर्स 2026 के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना सकते हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं कियारा

कियारा आडवाणी इस समय यश स्टारर फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उन्होंने नादिया का किरदार निभाया है। ‘टॉक्सिक’ के बाद अब फैंस की नजर कियारा के अगले प्रोजेक्ट पर है।

अगर ‘की एंड का 2’ में कियारा की एंट्री फाइनल होती है, तो यह उनके करियर की एक अलग तरह की फिल्म हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट