Responsive Full Width Slider

दलमा में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के नए पोस्टर जारी

By Sanjana Das

Published :

Follow
दलमा में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के नए पोस्टर जारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : दलमा और उससे सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने दलमा क्षेत्र में सक्रिय एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असिम मंडल उर्फ आकाश और उसके सहयोगियों के नए पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों को ग्रामीण इलाकों, चौक-चौराहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जा रहा है ताकि आम लोगों तक उनकी पहचान और जानकारी पहुंच सके।

यह भी पढे : सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.56 लाख के आसपास

पटमदा डीएसपी नित्यानंद ने बताया कि पुलिस द्वारा जारी पोस्टरों में कुल छह वांछित नक्सलियों की तस्वीर, नाम और उन पर घोषित इनाम की राशि का उल्लेख किया गया है। इनमें एक करोड़ रुपये के इनामी असिम मंडल के अलावा 15 लाख रुपये के इनामी राम प्रसाद उर्फ सचिन, 10 लाख रुपये की इनामी मीता, 5 लाख रुपये के इनामी मंगल सिंह सरदार, 2 लाख रुपये की इनामी मालती मुर्मू तथा एक लाख रुपये के इनामी बुलू महतो शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, पोस्टर एमजीएम, पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला और दलमा से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों में लगाए जा रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों से अपील कर रही है कि यदि इन नक्सलियों की गतिविधियों या उनके ठिकानों के संबंध में कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया गया है। साथ ही, उपयोगी सूचना देने वालों को घोषित इनाम की राशि प्रदान किए जाने की बात कही गई है।
इधर, दलमा और आसपास के जंगल क्षेत्रों में पुलिस तथा कोबरा बटालियन द्वारा संयुक्त सर्च अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद से असिम मंडल और उसके दस्ते की गतिविधियों को लेकर कोई ठोस सूचना नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि असिम मंडल अपने पांच सहयोगियों के साथ अभी भी दलमा और सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है। इसी संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी और तलाशी अभियान चला रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---