सोशल संवाद / डेस्क : सोने की कीमतों में सोमवार, 31 अगस्त को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। HDFC SKY के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का राष्ट्रीय भाव ₹1,56,770 प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले कारोबारी स्तर से करीब ₹3,050 की गिरावट है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,43,700 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,17,850 प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा।

यह भी पढ़े : 43 की उम्र में शिवानी ने रचा इतिहास, माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा; अब एवरेस्ट पर नजर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव देखने को मिला। सोमवार को स्पॉट गोल्ड करीब 0.3% गिरकर 4,439.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के संकेतों ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ाया।
हालांकि, अलग-अलग शहरों और प्लेटफॉर्म पर सोने के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,58,380 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि मुंबई में यह लगभग ₹1,56,650 प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा।
बाजार विशेषज्ञों की नजर अब अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर की चाल और वैश्विक तनाव पर है। इन कारकों का असर आने वाले दिनों में सोने की कीमतों पर भी पड़ सकता है।









