Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

भारत में हनुमान अंश की कमाई 300 करोड़ पार, मिर्जापुर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ पहुंचा

By Riya Kumari

Published :

Follow
भारत में हनुमान अंश की कमाई 300 करोड़ पार, मिर्जापुर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ पहुंचा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैक्निल्क के मुताबिक, रिलीज के 44वें दिन (सातवें शनिवार) फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढे : तमिलनाडु- तांत्रिक के पास 50 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले:हिडन कैमरे से रिकॉर्डिंग की, डॉर्क वेब पर बेचा; पुलिस ने अरेस्ट किया

वहीं पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी शनिवार को 4.50 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपए हो गया है। इसके अलावा वीकेंड पर नई रिलीज ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के बिजनेस में भी सुधार दर्ज किया गया है।

संत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ थिएटर्स में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपए और कुल ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

ओवरसीज मार्केट से मिले 24.50 करोड़ रुपए को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपए हो चुका है। रिलीज के सातवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का यह ग्राफ नए रिकॉर्ड बना रहा है।

मिर्जापुर द मूवी का कलेक्शन भी 300 करोड़ पार

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं। शनिवार की कमाई के बाद भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 210.70 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 250.94 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म ने विदेशी बाजारों में अब तक 51.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपए पहुंच गया है। शनिवार को मिली बढ़त से फिल्म के कुल आंकड़ों में सुधार हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट